फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   teacher,court,police,SDM,woman

अपने अधिकार और सुरक्षा के लिए सजग रहें महिलाएं

Fri, 12 Nov 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
teacher,court,police,SDM,woman
महिला विधिक जागरुकता शिविर में मौजूद न्यायिक अधिकारी व अन्य। - फोटो : ORAI
उरई। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में महिला विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने संविधान में महिलाओं के संबंध में उल्लिखित कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। बालिकाओं को उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह देते हुए महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन राजकुमारी निषाद व साधना त्रिपाठी ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों एवं इसकी भूमिका के बारे में बताया। स्थाई लोक अदालत सदस्य रामबाबू व सुंदरलाल पाल ने लोक अदालत के क्षेत्राधिकार और इसके महत्व की जानकारी दी। इनरव्हील की सदस्य अध्यक्ष अरुणा सक्सेना एवं शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव ने छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा करने तथा कोई अप्रिय घटना घटित होने पर पुलिस से मदद कैसे ली जा सकती है के बारे में विस्तार से बताया। तहसीलदार कुमार भूपेंद्र एवं महिला कल्याण विभाग की सहविधि परिवीक्षा अधिकारी संध्या झा ने विभागीय योजनाएं बताईं। विद्यालय आचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अश्वनी मिश्रा ने किया। इस दौरान संगीता सक्सेना,आरडी सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक नरायण, मनीषा चतुर्वेदी,अलका भारती, योगेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed