फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   tasala aur phaavada ke baare mein majadooron ne pradarshan kiya hai

तसला और फावड़ा लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
tasala aur phaavada ke baare mein majadooron ne pradarshan kiya hai
एसडीएम को शिकायत देने जाते डिकौली के जॉबकार्ड धारक। - फोटो : ORAI
माधौगढ़(जालौन)। डिकौली के आधा सैकड़ा जॉबकार्ड धारक मजदूरों ने तसला और फावड़ा लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम सालिकराम को शिकायती पत्र देकर बताया कि रणधीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह मनरेगा के कार्यों को बंद करा देते हैं। एसडीएम ने कोतवाल को जांच सौंप दी है। उनसे रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव डिकौली निवासी रामा देवी, मंजू, हेमलता, अनीता, कुसुमा, गुड्डी, सीमा, उर्मिला, सरोज, ममता, बलराम, कुलदीप, संतराम, रामबाबू, देवलाल, देवीप्रसाद, मोहित कुमार, मलखान, ऊदल, रघुवीर, शैलू आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। इन्हाेंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत पंद्रह दिन पहले वीरपाल के खेत पर काम चल रहा था। रणधीर ने जॉबकार्ड धारक मजदूरों को गालीगलौज कर भगा दिया। यह मनरेगा के अंतर्गत गांव में होने वाले कार्यों को बंद करा देते हैं। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed