फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tappers who came as customers crossed two lakh jewels

ग्राहक बनकर आए टप्पेबाजों ने पार किए दो लाख के जेवर

Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tappers who came as customers crossed two lakh jewels
सराफ राजेश सोनी - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार शाम ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान में खरीदारी करने आए टप्पेबाजों ने दुकान से दो लाख की जेवर से भरा बाक्स पार कर दिया। अचानक ग्राहक के दुकान से बिना बताए चले जाने पर ज्वैलर्स को शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो टप्पेबाज बॉक्स चोरी करते नजर आए। व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बा निवासी राजेश सोनी पुत्र मइयादीन ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी दीपक ज्वैलर्स के नाम से मुख्य बाजार में सर्राफा की दुकान है। सोमवार शाम करीब 5 बजे उसकी दुकान पर ग्राहकों को आभूषण दिखा रहा था। इसी बीच दो व्यक्ति आए और उससे शादी विवाह के लिए सोने चांदी के गहने खरीदने की बात कह कर दिखाने को कहा। जिस पर उसने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सोने के पेंडल का बॉक्स उनको दिखाया और अन्य ग्राहकों से बात करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों लोग बगैर बताए दुकान से चले गए। उनके जाने के बाद जब उसने सोने के पेंडल का बॉक्स गायब देखा तो उन लोगों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। सराफ ने बताया कि पेंडलों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। दोनों बंगाली भाषा का प्रयोग कर रहे थे। एक दुकान के अंदर बैठ कर गहने देख रहा था, जबकि उसका दूसरा साथी दुकान के बाहर खड़ा था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, सीसीटीवी फुटेज देख कर टप्पेबाजी की गिरफ्तारी की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद टप्पेबाज

सीसीटीवी कैमरे में कैद टप्पेबाज- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed