{"_id":"5f722bc38ebc3eefbb075a82","slug":"tappebaaj-mahilaon-kee-talaash-mein-auraiya-pahunchee-pulis-orai-news-knp5853883180","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज महिलाओं की तलाश में औरैया पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाज महिलाओं की तलाश में औरैया पहुंची पुलिस
विज्ञापन
उरई(जालौन)। कुठौंद में सराफ की दुकान से सात लाख के जेवरों की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस की टीम सोमवार को औरैया पहुंची। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर टप्पेबाज महिलाओं की तलाश की गई। थाना प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि औरैया के कुछ थानों में संदिग्ध महिलाओं की तस्वीरें भेजी गई हैं। जल्द सुराग हाथ लगेगा। फिलहाल पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार को क्षेत्र के सराफ कृष्ण मुरारी ने पुलिस को बताया था कि 22 सितंबर को उनकी दुकान पर पांच-छह महिलाएं आई थीं। इन्होंने जेवर का डिब्बा पार कर दिया था। इसमें करीब सात लाख के जेवर थे। पुलिस ने सराफ की दुकान से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। सराफा बाजार के अलावा अन्य बाजारों में भी महिलाओं की तस्वीर दिखाकर पता लगाने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस की एक टीम सोमवार को थाना क्षेत्र की सीमा से लगे औरैया जनपद गई थी। वहां भी इन संदिग्ध महिलाओं का पता किया जा रहा है। तीन चार माह में इसी तरह की टप्पेबाजी की कुछ घटनाएं उरई के सराफा बाजार में भी हो चुकी हैं।
माना जा रहा है कि महिलाओं का गैंग सराफा बाजार को निशाना बनाकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह का कहना है कि घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।