फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take tickets from Jalaun and go to Orai to catch the train.

Jalaun News: टिकट जालौन से हैं लेते , ट्रेन पकड़ने जाते उरई

Mon, 09 Sep 2024 03:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Take tickets from Jalaun and go to Orai to catch the train.
जालौन। नगर को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग दशकों पुरानी है। लेकिन अब लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। रेल लाइन न होने से नगर व क्षेत्र की जनता को देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ता है। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए नगर के उप मुख्य डाकघर में रेलवे आरक्षण केंद्र तो खोल दिया गया है। लोग टिकट जालौन से लेते हैं लेकिन रेल में उन्हें उरई से बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्री आरक्षण केंद्र खुलने से लोगों को कुछ समय के लिए उरई तक आरक्षित टिकट लेने के लिए दौड़भाग करने की समस्या से निजात मिल गई थी। लेकिन समय के साथ-साथ और मशीनें पुरानी होने से लोगों को इस आरक्षण केंद्र का अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। कब आरक्षित टिकट बनेंगे और कब सर्वर नहीं आएंगे या कोई मशीन खराब होगी। इसका कोई पता नहीं रहता है। जिसके चलते कभी लोगों को आरक्षित टिकट मिल जाता तो कभी कोई समस्या आने पर उन्हें वापस भी लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में रेल लाइन का दिया था भरोसा
रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 1000 कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केंद्र योजना के अंतर्गत लगभग 11 वर्ष पूर्व वर्ष 2013 में उप मुख्य डाकघर में रेलवे आरक्षण केंद्र खोला गया था। इस रेलवे आरक्षण केंद्र का उद्घाटन तत्कालीन सांसद घनश्याम अनुरागी ने तत्कालीन डीआरएम एके वर्मा की उपस्थिति में किया गया था। रेलवे आरक्षण केंद्र खुलने पर नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्र भर की जनता बहुत खुश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब लोगों को लगा था जब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र खोल दिया है तो अब नगर व क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी रेल लाइन की मांग पर भी ध्यान दिया जाएगा और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। रेलवे आरक्षण केंद्र के उद्घाटन के समय रेल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नगर की जनता को भरोसा दिलाया था कि जालौन से निकलने वाली प्रस्तावित रेल लाइन के काम में तेजी लाने के लिए वह पहल करेंगे। इसके लिए रेल अधिकारियों के साथ ही रेल मंत्री को नगर व क्षेत्र की जनता की मांग से अवगत कराया जाएगा और नगर को रेलवे लाइन दिलाए जाने के लिए अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे। हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई कारगर पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed