फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Take a hundred percent vote rally call

रैली निकालकर शत प्रतिशत वोट का आह्वान

Wed, 25 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 25 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Take a hundred percent vote rally call
सनातन धर्म इंटर कालेज में मतदान की शपथ दिलातीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता दिवस, विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदान के लिए मतदाताआें को जागरूक करने के लिए बुधवार को शहर के टाउन हाल से रैली निकाली गई। जो सनातन धर्म इंटर कालेज में समाप्त हुई। यहां शपथ भी दिलाई गई। इससे पहले रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को मतदाता जागरूकता
विज्ञापन


रैली को सुबह 11 बजे टाउन हाल उरई से डीएम संदीप कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर चौराहा होते हुए सनातन धर्म इंटर कालेज पहुंचकर रैली का समापन हुआ। रैली मेें कई स्कूलों के छात्र, छात्राओं ने हाथों मेें स्लोगन लिखी तख्तियां, बैनर, पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रतिभाग किया। रैली में डीएम व सभी प्रशासनिक
विज्ञापन


अधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक एमएसवी इंटर कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कक्षा दस से स्नातक स्तर तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं एमएसवी इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ. नरेश मैहर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में कालपी
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कालेज. आर्यकन्या इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, सेवा समिति जूनियर हाइस्कूल, सर्वोदय बालिका इंटर कालेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज समेत एक दर्जन शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक छत्रसाल इंटर कालेज में तिरंगे के सामने सात दीप जलाए गए। लोगों को मतदान की शपथ भी

दिलाई गई। इसके बाद दिव्यांगों, साहित्यकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन मित्र मंडल के संयोजक सुशील कुशवाहा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार पं. पूरन चंद्र मिश्र, एसडीएम शीतला प्रसाद यादव तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, बीआरसी प्रभारी पंकज सिंह, आदि रहे। उधर, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय, सेठ वीरेंद्र कुमार


महाविद्यालय के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भी मतदाता दिवस मनाया गया। कर्मयोग महाविद्यालय इटौरा की मतदाता रैली में शशिकांत द्विवेदी, वसीमुलहसन, अनुपम कुमार, रामदेव, संदीप, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed