फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tajias buried in Takiya Maidan

Jalaun News: तकिया मैदान में दफन किए गए ताजिये

Sun, 17 Aug 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tajias buried in Takiya Maidan
जालौन। चेहल्लुम पर अकीदतमंदों ने ताजियों को कर्बला में दफन किया गया। गुरुवार की रात एवं शुक्रवार को दोपहर ताजियों को तोपखाना स्थित तकिया मैदान से उठाया गया। ताजियों को नगर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए चुंगी नंबर चार के पास कर्बला शरीफ की ओर ले जाया गया। अकीदतमंदों ने पूरे एहेतमाम से उन्हें कर्बला शरीफ में दफन किया।
विज्ञापन


नगर में ताजियों को गुरुवार की रात 12 बजे नगर में विभिन्न मार्गों से होेकर घुमाया गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सभी ताजियादारों द्वारा ताजियों को झंडा चौराहे पर एकत्रित किया गया। सभी ताजियों को पत्थर गली, कालिंदी मोड़, नत्थू चौराहा, होते हुए झंडा चुंगी नंबर चार पर कर्बला शरीफ के लिए रवाना किया गया। ताजियादार याकूब, शमशाद, कुतबुद्दीन, गुलशे, खलील, बाबू मंसूरी, शकूर मंसूरी, बाबू शाह, दीनअली शाह एवं शरीफ ने ताजियों को कर्बला शरीफ के मैदान में दफन किया।
विज्ञापन

मौलाना साबिर ने बताया कि मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम का पर्व मनाया जाता है। जुलूस के दौरान एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह आदि रहे। क्षेत्रीय सांसद नारायणदास अहिरवार नगर के झंडा चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन








ढोल बजाते निकला चेहल्लुम का जुलूस
कोटरा। चेहल्लुम का जुलूस पंच पीर से शुरू हुआ। सबसे आगे मुहम्मदाबाद के एक दर्जन से अधिक ढोलवादक ढोल बजाते चल रहे थे। इसके पीछे मियापुर का ताजिया एवं नरसिंहपुर के गामा का ताजिया चल रहा था। जुलूस पंच पीर से प्रारंभ होकर भान चौराहा, बैंक चौराहा, नरसिंह जी मोहल्ला होते हुए कर्बला तक ले जाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed