फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tajia out on Chehllum

चेहल्लुम पर निकले ताजिए

Fri, 04 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 04 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tajia out on Chehllum
हसन व हुसैन की यादगार के रूप में चेहल्लुम पर ताजिये निकालने के बाद अकीदतमंदों द्वारा ताजियों को कर्बला शरीफ  में दफन किया गया। इसके पूर्व 2 दिसंबर को रात 12 बजे तथा 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ताजियों को तोपखाना स्थित तकिया मैदान से उठाया गया।
विज्ञापन



उन्हें नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए चुंगी नंबर 4 पर कर्बला शरीफ  की ओर ले जाया गया जहा अकीदतमंदो ने पूरे ऐहतीमाम से उन्हें कर्बला शरीफ  में दफन कर दिया। चेहल्लुम नगर में ताजिया 2 दिसंबर को रात तकिया मैदान से 12 बजे उठाए गए जिसमें 10 ताजिया धारकों ने छोटे-बडे़ हर प्रकार के ताजिए बना रखे थे।
विज्ञापन



सभी ताजियों को नत्थू चौराहा, बम्बई वाले मंदिर से सब्जी मंडी में सुबह 4 बजे तक रखा गया। इसके बाद 3 दिसम्बर को सभी ताजियों को झंडा चौराहा पर एकत्रित कर शाम 4 बजे उन्हें पत्थर वाली गली होते हुए बम्बई वाले मंदिर के रास्ते से होते हुए चुंगी नं 4 पर कर्बला शरीफ  के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां सभी ताजियों को एकत्रित कर कर्बला शरीफ  के मैदान में दफन किया गया। इस दौरान प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। जुलूस के दौरान एसडीएम प्रेमचंद्र यादव, सीओ कुलदीप सिंह, कोतवाल लाल बहादुर यादव, चौकी प्रभारी विक्त्रस्म सिंह, एस आई मोहित दुबे पूरे फोर्स के साथ ताजिया धारकों व जुलुस के साथ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed