फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tablets distributed to the students of Department of Pharmacy

Jalaun News: डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को बांटे गए टेबलेट

Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tablets distributed to the students of Department of Pharmacy
कोंच। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में शुक्रवार को बीफार्मा के विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए। कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने कहा कि टेबलेट आधुनिक तकनीकी ज्ञान की दिशा में एक सशक्त कदम है।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन से की गई। डायरेक्टर आशुतोष हूंका, पूर्व प्रधान सचिन गुर्जर, समाजसेवी जमुना प्रसाद ने विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए। डायरेक्टर आशुतोष हूंका ने कहा, विद्यार्थी ही किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पूंजी होते हैं। महाविद्यालय का दायित्व है कि उन्हें आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराएं। छात्र -छात्राओं का कर्तव्य है कि वे इनका सही उपयोग कर ज्ञान प्राप्त करें और समाज व संस्थान का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभिषेक, अमित, अनिकेत पटेल, अंकित कुमार, अंश गुप्ता, देव सिंह, फैजान, हर्मेंद्र, मदन, प्रिंस कौशल, सैफ उद्दीन, विशाल को टैबलेट प्रदान किए गए। छात्रों ने टेबलेट मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई और अधिक आसान एवं प्रभावी होगी। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह निरंजन, फॉर्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पटेल, डॉ. सत्य प्रताप, तैय्यबा, मयंक, नर्सिंग विभाग से पूनम देवी, डॉ. रामदेव, प्रद्युमन, डॉ. आरडी सिंह, डॉ. शिवम सिंह, संतोष रायकवार, प्रदीप कुशवाहा, राधे श्याम पटेल, धर्मेंद्र पटेल, मनोज श्रीवास्तव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed