फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Swami Vivekananda,medical,seminar,covid 19,doctor

उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक न रुको

Sun, 20 Jun 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda,medical,seminar,covid 19,doctor
उरई। स्वामी विवेकानंद महान संत ही नहीं वरन विचारक, लेखक और मानव प्रेमी थे। महात्मा गांधी को आजादी की लड़ाई में जो जनसमर्थन मिला था, वह स्वामी विवेकानंद की अपील का ही फल था। स्वामी विवेकानंद का कथन उठो, जागो और जागकर औरों को जगाओ, अपने नर जन्म को सफल करो और तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। यह बात मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ ने शनिवार को कालेज के ऑडिटोरियम सभागार में मेडिकल एथेक्सि सेमिनार में कही।
विज्ञापन

प्राचार्य ने सभी को स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नूतन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि यह आवश्यक नहीं कि सौ साल की आयु प्राप्त की जाए। यदि मानवता की सेवा की जाए तो स्वामी विवेकानंद की तरह 39 साल की आयु भी पर्याप्त है। डॉ कुलदीप चंदेल ने पोस्ट कोविड मरीजों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान के उपाय बताए। संचालन डॉ एस करीम अंसारी ने किया। इस दौरान डॉ वीरेंद्र गुप्ता, डॉ आरएन कुशवाहा, डॉ आरके सिंह, डॉ सुशीला, डॉ जीएस चौधरी, डॉ शैलेंद्र, डॉ चरक सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
शैक्षणिक परिसरों में अच्छा वातावरण बने
उरई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ की दो दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने मीडिया प्रकोष्ठ टीम सदस्यों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक परिसरों में अच्छा वातावरण रहे। इसके लिए महासंघ से समाज की अपेक्षा भी बढ़ी हैं। भारतीय इतिहास, शिक्षा में हो रहे नए परिवर्तनों को सही तरीके से मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना है। कार्यशाला में जेपी सिंघल, रोहित कौशल, महेंद्र कपूर आदि ने विचार रखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed