फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Supply stopped for 16 hours in 12 villages

Jalaun News: 12 गांवों में 16 घंटे तक आपूर्ति ठप

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Supply stopped for 16 hours in 12 villages
कोंच। क्षेत्र के 12 गांवों की 30 हजार की आबादी को 16 घंटे तक बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

इस संकट से उन्हें पानी की समस्या झेलनी पड़ी। सुबह से गई बिजली देर रात आई। इस बीच ग्रामीण लगातार शिकायत करते रहे, लेकिन विभागीय अधिकारी हीलाहवाली करते रहे।
कोंच फीडर से पड़री, भदारी, बरोदा, चमरसेना, सिमिरिया, विरगुवां बुजुर्ग, ताहरपुरा, पनयारा, मनोरी, कैथी, अकोढ़ी, दिरावटी गांव को बिजली की सप्लाई होती है। शनिवार की सुबह इस बिजलीघर में रिले खराब हो गई। रिले खराब होने से सप्लाई बंद हो गई। सुबह छह बजे बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाने से पानी का संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन

कई घरों में पानी नहीं आया तो उन्हें आसपास के क्षेत्रों से उसे ढोने पर मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि इस दिक्कत से परेशान लोगों ने बिजलीघर शिकायत की तो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।काफी देर तक हीलाहवाली होती रही बाद में उरई बिजलीघर से रिले मंगाई और फिर खराब रिले को बदलकर सप्लाई चालू की गई। देर रात जब दस बजे बिजली आई तो जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ अनुरुद्ध कुमार मौर्य व जेई अंकित साहनी ने बताया कि रिले खराब होने की वजह से समस्या आई थी, ठीक कर ली गई।

जेई गौरव कुमार ने बताया कि रिले वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में लगता है। रिले की एक मशीन होती है। यह मशीन यानि रिले कहीं फॉल्ट होने पर लाइन ट्रिपिंग कर देती है, जिससे मशीन में बड़ा फॉल्ट होने से बच जाता है। इसके साथ ही वह कहां फॉल्ट हुआ है, इसका संकेत भी देती है। इसके बगैर सप्लाई के चालू नहीं किया जा सकता। क्योंकि बड़ी घटना से सुरक्षा के लिए रिले जरूरी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed