फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Superintendent scolded on getting dirt in hospital

अस्पताल में गंदगी मिलने पर अधीक्षक को फटकारा

Sat, 22 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 22 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Superintendent scolded on getting dirt in hospital
सीएचसी का निरीक्षण करती सीएमओ - फोटो : amarujala
कालपी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अल्पना बरतारिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई न होने पर उन्होंने अधीक्षक की फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया ने सीएचसी पहुंचकर सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया इसके बाद वह औषधि  वितरण कक्ष में गई और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम ,ओटी आदि में  व्यवस्थाओं को परखा। बरामदे में तीमारदारों के लिए पंखे लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में समुचित साफ सफाई न मिलने पर उन्होंने अधीक्षक डॉक्टर मुलायम सिंह की फटकार लगाई। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा अस्पताल में स्वच्छता सर्वोपरि है। उन्होंने डॉक्टरों को बाहर की दवाए न लिखने की हिदायत दी।  अस्पताल के स्टाफ मे कौन-कौन  उपस्थित है और कौन छुट्टी पर गया है इसकी भी जानकारी ली । उन्होंने स्टाफ में फेरबदल करते हुए डॉ. विशाल को नोडल अधिकारी टीका करण्र, डॉ. विनय पांडे को एम्बुलेंस 102 और 108 तथा अरूण तिवारी को मेडिसन विभाग की जिम्मेदारी दी ।
विज्ञापन


- सीएमओ को देख खिसके एमआर व एजेंट
सीएमओ के आते ही अस्पताल में हलचल तेज हो  गई। डॉक्टरों के कक्ष में बैठे एमआर खिसक लिए वहीं अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टोर वालों के एजेंट व अन्य दलाल टाइप लोग भी परिसर से बाहर निकल आए। डॉक्टर को दिखाने आए एक मरीज ने इस बाबत सीएमओ से शिकायत भी   की हम लोग घंटो से लाइन में लगे है और डॉक्टर्स एमआर से बातचीत में व्यस्त रहते हैं। डॉक्टर के कक्ष से बाहर निकलते ही एजेंट बाहर की दवा के लिए पर्चा पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed