उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में एल्ड्रिच प्रीमियम लीग का उद्घाटन मैच सुपर चार्जर व क्रिकेट ब्लास्टर्स के मध्य हुआ। टॉस जीत कर क्रिकेट ब्लास्टर्स ने युवराज व आयुष की बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 10 ओवरों मेे 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर चार्जर ने तीन ओवर रहते लक्ष्य को पा लिया। पीयूष ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 47 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच पीयूष रहे। इस दौरान विद्यालय की चैयरमैन सुविधा इटौरिया, सीमा श्रीखंडे, आशीष तिवारी, गोविंद सिंह, केके चतुर्वेदी, पुरुषोतम पुरवार, नीरज त्रिपाठी, सनी गोयल, महेश, महेंद्र, सवितांशु, मनीष ने सहयोग किया। मैच की कमेंट्री देवेश पाठक ने की।
इससे पहले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व डीआईओएस भगवत पटेल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलने से शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास होता है। डीआईओएस ने कहा कि एल्ड्रिच प्रशासन द्वारा एपीएल कराना बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अच्छा प्रयास है।