फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sun tormented during the day, got relief from strong storm and water in the evening

Jalaun News: दिन में धूप ने सताया, शाम को तेज आंधी-पानी से मिली राहत

Thu, 30 May 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sun tormented during the day, got relief from strong storm and water in the evening
उरई। दिन भर तपिश के बाद शाम को आई तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज कुछ नर्म पड़ा। मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं कई इलाकों में तेज आंधी की वजह से पेड़ गिर जाने से यातायात प्रभावित रहा।आंधी की वजह से बिजली के तार टूट जाने से बिजली व्यवस्था भी कई घंटे बाधित रही।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बाद शाम को जिले के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ छुटपुट बारिश हुई।जिसकी वजह से मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस किया गया। तेज हवाओं के साथ आई आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से गोहन जालौन मार्ग पर यातायात बाधित रहा।स्थानीय लोगों ने कई घंटों बाद मार्ग पर पड़े पेड़ को हटाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

-------------

आंधी आने से टूटी केबल, रात तक सप्लाई आने की उम्मीद

उरई। आंधी आने से पहले ही गोहन क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई। आंधी आने के बाद कई जगह पर पेड़ गिरने से केबल टूट गई। केबल टूटने से सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। देर शाम को कर्मचारी केलब को देखने पहुंचे। जिन्होंने आधी केबल काटकर अलग कर दी। नई केबल डालने के लिए काम शुरू किया। बिजली घर से केबल मंगाई गई। जेई गुलशन झा ने बताया कि आंधी आने से सप्लाई बंद कर दी गई थी। अब कई जगह पर क्षेत्र में पेड़ टूटने से केबल भी टूट गई है। उनको ठीक किया जा रहा है। जब तक केबल काटकर सप्लाई चालू की जाएगी। करीब दस गांव की सप्लाई देर रात तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

आंधी आने से बंद रही एक घंटे सप्लाई

उरई। देर शाम बुधवार को तेज आंधी के साथ हवा चलने लगी। इससे कई जगह पर तार आपस में चिपक गए। जिनसे फॉल्ट हुआ। फॉल्ट होने से सप्लाई बंद कर दी गई। कोंच नाका, कालपी रोज, राजेंद्र नगर, बघौरा सहित आधे शहर की एक घंटे बिजली बंद रही। कुछ मोहल्लों में सात बजे सप्लाई आ गई तो कुछ जगह पर आंधी हवा बंद होने के बाद करीब आठ बजे सप्लाई शुरु हो गई। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि आंधी आने से सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके बाद कुछ जगह पर फॉल्ट होने से सप्लाई बंद रही। सप्लाई चालू कर दी गई है। सुबह से गर्मी में अधिकतम तापमान 47.4 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 33 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed