{"_id":"61cb5cbd2f137c42417a5fd2","slug":"student-team-doctor-collage-rangers-orai-news-knp6722702102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर रेंजर के विद्यार्थी देश के सजग प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर रेंजर के विद्यार्थी देश के सजग प्रहरी
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हेल्थ वालिंटियर एसोसिएशन के समन्वयक पुनीत श्रीवास्तव।
- फोटो : ORAI
उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय में तीन दिवसीय रोवर रेंजर समागम के दूसरे दिन मंगलवार को बारिश के चलते सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन डीवी महाविद्यालय के सभागार में हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में रोवर्स रेंजर्स गीत एवं झंडारोहण हुआ। बाद में मार्च पास्ट कराकर अतिथियों को सैल्यूट किया गया। इसके बाद व्याख्यान, प्राथमिक सहायता, गांठ बंधन, झांकी, क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि रोवर रेंजर टीम भावना से जुड़कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने रोवर रेंजर के विद्यार्थियों को देश का सजग प्रहरी बताया तथा उन्हें विषम परिस्थितियों में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली टीम की संज्ञा।
स्काउट गाइड की पूनम संधू, कालेज के मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. गौरव यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज द्विवेदी, डॉ. अलका रानी पुरवार आदि ने अपने संबोधन में रोवर रेंजर के महत्व को बताया। कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण जीवन में बहुत काम आते हैं। निर्णायक मंडल में शामिल मुकेश बाबू सक्सेना, बृजेंद्र झा, अरूण कुमार, शिवप्रताप, रजत व हिमांशु रहे। इस दौरान डॉ. वीके यादव, डॉ. शैलजा गुप्ता, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. नमोनारायण, डॉ. अतुल बुधौलिया, डॉ. अंगद आदि रहे।