फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Student's sloganeering seen on lock at ITI gate

आईटीआई गेट पर ताला देख भड़के छात्र की नारेबाजी

Tue, 07 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Tue, 07 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Student's sloganeering seen on lock at ITI gate
टीचर के खिलाफ रिपोर्ट के बाद से बंद है स्कूल, मामला डीएम-एसपी के पास पहुंचा - फोटो : amar ujala
पिछले दिनों आईटीआई के तीन छात्रों को बंधक बना कर पीटने और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही स्कूल बंद चल रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। सोमवार को छात्र स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला बंद मिला। इस छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अभिवावकों की ओर से मामला डीएम और एसपी के भी पास पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


 करीब पांच दिन पूर्व आईटीआई के टीचर संदीप विश्वकर्मा ने तीन छात्रों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब से स्कूल प्रशासन ने स्कूल गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया जिसमें दो से पांच नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया। तब से स्कूल गेट पर ताला लगा है। सोमवार को छात्र स्कूल पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके चलते छात्रों ने बवाल काटना शुरू कर दिया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम सुरेश सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रशासन के अधिकारियों से बात भी की है। इतना ही नहीं नामांकन का जायजा लेने कोंच पहुंचे डीएम व एसपी से भी मामले में कालेज प्रबंधन की शिकायत की गई। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed