{"_id":"64e11008e68404e1cc000ef4","slug":"student-council-workers-picketing-in-kotwali-orai-news-c-224-1-ori1004-2548-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कोतवाली में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कोतवाली में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
उरई। सदस्यता अभियान को लेकर इंटर कॉलेज में पहुंचे अखिल भारतीय परिषद के छात्र-छात्राओं की स्कूल प्रबंधन से कहासुनी हो गई। कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे परिषद के सदस्य एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए और धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। कोतवाल ने प्रबंधक को बुलाकर विवाद शांत कराया।
शहर के मोहल्ला बघौरा स्थित जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान की रसीद काटने के लिए पहुंचे थे। प्रबंधक का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता कक्षा में पहुंचकर अभद्रता कर रहे थे। मना करने पर हंगामा करने लगे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर एबीवीपी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए और विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। कोतवाल के समझाने पर वह नहीं माने। मामला बढ़ता देख कोतवाल ने प्रबंधक को बुलाकर बैठकर विवाद शांत करवाया। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि मामूली बात को लेकर छात्र-छात्राओं ने कोतवाली में हंगामा किया था। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया गया।