फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Struck by lightning, the death of the former head and shepherd

बिजली गिरी, पूर्व प्रधान और चरवाहे की मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 18 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Struck by lightning, the death of the former head and shepherd
बारिश - फोटो : amar ujala
जिले के अलग-अलग स्थानाें पर बिजली गिरने से पूर्व प्रधान सहित दो लोगों व एक  भैंस की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रामपुरा के खेताें में चर रही भैंस पर तेज कड़क आवाज के साथ बिजली गिरने से उसकी  मौत हो गई। जालौन कोतवाली के गांव प्रतापपुरा निवासी रामचरण(50) पुत्र भूरे रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने
विज्ञापन


जानवर लेकर खेताें पर चराने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बादल आ गए और बारिश होने लगी। इस पर किसान रामचरण वहां लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी तेज कड़क के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। इससे रामचरण गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेताें पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और उन्हाेंने
विज्ञापन


रामचरण के परिजनाें को सूचना दी तो वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार गांव रबा बुजुर्ग की पूर्व प्रधान जनका देवी रविवार देर शाम छत पर थी, तभी
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के किसान संतराम पाल की दुधारू भैंस खेताें में चर रही थी, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed