{"_id":"58824cd04f1c1b632aeff3d7","slug":"streets-flowing-water-leakage-from-the-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज पाइप लाइन से सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज पाइप लाइन से सड़कों पर बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद बघौरा रोड पर लीकेज पाइप लाइन से बहता पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल आपूर्ति के लिए नगर के जिला परिषद से चुर्खी रोड तक बिछाई गई पाइप लाइनों में लीकेज होने से पानी की बर्बादी हो रही है। इसके साथ ही घरों में भी लीकेज पाइप लाइन के सहारे गंदा पानी पहुंच रहा है। इलाकाई लोगों ने डीएम दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के निस्तारण की मांग की। बताते चलें कि शहर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी जलसंस्थान की
पानी टंकी से शहर के बघौरा, पुलिस लाइन व चुर्खी बाईपास के आसपास की बस्ती में पानी सप्लाई होती है। जल संस्थान ने इन स्थानों पर प्लास्टिक के पाइप डाले थे। पाइप लाइन बिछाने के दौरान ही लापरवाही बरती गई। सड़क के फुटपाथ पर भारी वाहनों के निकलने से पाइप लाइन में लीकेज शुरू हो गए। आलम यह है कि सिर्फ चुर्खी रोड पर ही करीब 10 जगह लीकेज हो
गए हैं। इससे रोज हजारों लीटर पानी नाली में बह रहा है। लीकेज वाले स्थानों पर बडे़-बडे़ कीचड़ युक्त गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे सप्लाई बंद होने पर गंदा पानी और कीचड़ लाइन में चला जाता है। जब सप्लाई दोबारा शुरू होती है तो यह गंदगी लोगों के घरों में नलों से पहुंचती है। जिला परिषद से चुर्खी रोड पर ठाकुर महेंद्र सिंह स्कूल के सामने लोक निर्माण विभाग आफिस के
विज्ञापन
सामने पुलिस कालोनी के गेट पर तीन जगह, पुलिस लाइन गेट के सामने दो जगह, पुलिस अस्पताल, ममता टेंट हाउस व डब्बू की आरा मशीन के सामने समेत 10 जगहों पर पाइप लाइन पिछले कई महीनों से लीक हो रही है, मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। माजिद, कृष्ण कुमार, डब्बूपाल, कमाल खां, लाखन, तनवीर, नौशाद, अनीस आदि ने जिला प्रशासन से
शिकायत की है और बताया कि लीकेज से फुटपाथ पर कीचड़ होने से दुपहिया वाहन चालक फंसकर तो चुटहिल होते ही हैं, वहीं, दूषित पानी भी घरों में पहुंचता है। पिछले कई महीनों से
विभाग ने लीकेजों को न तो ठीक किया और न ही इसकी कोई उम्मीद दिखाई पड़ रही है। इस बावत जल संस्थान अधिकारियों का कहना है कि लीकेज का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके बाद जल्द ही मरम्मत का काम भी शुरू किया जाएगा।