{"_id":"7aa7607445fe2586dea85dcd5b1777ec","slug":"store-in-charge-of-the-dm-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर इंचार्ज को डीएम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर इंचार्ज को डीएम की चेतावनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को नलकूप के लिए कनेक्शन का समान देने में स्टोर इंचार्ज की मनमानी
विज्ञापन
की शिकायतों पर डीएम रामगणेश ने अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को स्टोर
का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां मिलीं। इस पर स्टोर इंचार्ज
को चेतावनी दी कि अगर किसानों को परेशान किया गया और कोई हीलाहवाली की गई
तो विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
किसानों ने खेतों पर नलकूप के लिए विद्युत संयोजन भी करा लिया। इसके बाद भी उनके खेतों पर लाइन नहीं पहुंच सकी। बिजली का सामान लेने के लिए स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले दिनों परेशान किसानों ने स्टोर के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को समझाया और स्टोर इंचार्ज को नियमत:
कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे और डीएम से फिर से शिकायत हुई। इस पर उन्होंने सीडीओ एसपी सिंह के साथ बुधवार को स्टोर का निरीक्षण किया तो लापरवाही की पोल खुल गई। उन्होंने पाया कि किसानों के मांग पत्र पर गेटपास के लिए एंट्री क्रमवार नहीं थी। इसके अलावा अन्य खामियां देख उन्होंने स्टोर इंचार्ज अमित खरे को कड़ी
फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर लापरवाही जारी रही तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के मांगपत्र के अनुसार सूची तैयार कराकर उसे चस्पा करें और किसानों को क्रमवार सामान का वितरण कराएं। सामान देने में
हीलाहवाली की गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने सहायक अभियंता भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद आनलाइन फीडिंग कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 63केवी के 31 ट्रांसफार्मर नए मिले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।