फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stirred by the information of workers' escape from the train

ट्रेन से मजदूरों के भागने की सूचना से हड़कंप

Mon, 04 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stirred by the information of workers' escape from the train
उरई। बड़ौदा से प्रवासी मजदूरों को लेकर लखनऊ जा रही श्रमिक एक्सप्रेस से उसरगांव के पास आठ प्रवासी मजदूर उतरकर भाग गए। ट्रैक पर काम चलने के कारण ट्रेन की गति जैसे ही धीमी हुई तभी मजदूर उतरकर भाग गए। सूचना पर आरपीएफ पहुंची और प्रवासी मजदूरों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

गुजरात के बड़ौदा से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल श्रमिक एक्सप्रेस नंबर 09104 सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जब झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उसरगांव कालपी सेक्शन से गुजर रही थी तो इस सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते दस किलोमीटर का काशन आर्डर लगा था। ट्रेन की धीमी गति का लाभ उठाते हुए आठ दस प्रवासी मजदूर ट्रेन से उतरकर भाग गए। इसकी सूचना गार्ड ने कंट्रोल रूम झांसी को दी। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कालपी कोतवाली पुलिस व जीआरपी को भी सूचना दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय का कहना है कि सूचना गलत थी। ट्रेन से कोई मजदूर नहीं उतरा है। इस सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के काम से दस किमी का काशन लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed