फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stirred by the death of birds, the team reached the spot

पक्षियों की मौत से हड़कंप, मौके पर पहुंची टीम

Tue, 12 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stirred by the death of birds, the team reached the spot
कदौरा। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच नगर में मंगलवार को एक बार फिर पक्षियों के मरने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। टीम के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल संक्रमण की बात सामने नहीं आई है। पक्षियों की मौत सर्दी की वजह से बताई जाती है।
विज्ञापन

बात दें कि इस समय प्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर शासन स्तर से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एक ओर प्रशासन जहां कई ठोस कदम उठा रहा है वहीं आम जनमानस बर्ड फ्लू को लेकर भयभीत नजर आ रहा। नगर में मंगलवार को मोहल्ला बम्होरी में दो कौए व मोहल्ला इस्लामाबाद में एक चिड़िया की मौत हो गई। पक्षियों की मौत की खबर से नगर में हड़कंप मच गया। लोग बर्ड फ्लू के संक्रमण को लेकर चर्चा करते नजर आने लगे।
विज्ञापन

सोमवार को भी नगर में दो कौवे की मौत हुई थी। दो दिन से लगातार हो रही पक्षियों की मौत पर नगर में लोगों के संक्रमण का डर सताने लगाने लगा है।
मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पशुपालन विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने मृत पक्षियों की जांच पड़ताल की। पशुचिकित्साधिकारी डा. विपिन सचान ने बताया कि फिलहाल जांच पड़ताल में संक्रमण की स्थिति नहीं दिखी है। सोमवार को हुई पक्षियों की मौत करंट लगने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बुधवार को सर्दी की वजह से पक्षियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में नजर बनाए रखने के लिए दो टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य हैं, जो लगातार नजर रखे हुए हैं। अभी तक क्षेत्र में कहीं भी कोई भी संक्रमित पक्षी नहीं मिले हैं। फिर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed