फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sticks in his brother's head, dies

साले को मारी लाठी, मौत

Sat, 04 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks in his brother's head, dies
जीजा ने साले के सिर में मारी लाठी, मौत
विज्ञापन

-पुलिस बोलीे अभी तक नहीं मिली कोई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा (जालौन)। बहन से चल रहे मतभेद के मामले में जीजा को समझाने पहुंचे साले के सिर पर जीजा ने लाठी मार दी, जिससे साला लहूलुहान हो गया। आनन फानन में परिजनों ने साले को झांसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कदौरा थाना के ग्राम बबीना निवासी प्रेमचंद्र (37) पुत्र रामनाथ गुरुवार शाम अपने बहनोई हिमांचल उर्फ रामसहाय निवासी गढ़ा थाना आटा के पास गया था। वहीं किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था। इसी दौरान हिमांचल ने प्रेमचंद्र के सिर पर लाठी से वार कर दिया था। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया था। वहीं सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को आनन फानन में एक प्राइवेट वाहन से झांसी ले गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। प्रेमचंद्र की मौत से पत्नी संपत व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई अजय ने बताया कि उसकी बहन कल्पना का विवाह 2007 में आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी हिमांचल से हुआ था। आएदिन हिमांचल उसकी बहन के साथ मारपीट करता था इसलिए भाई समझाने गया था। उसी दौरान जीजा हिमांचल ने उसके सिर पर लाठी से वार कर दिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। पारिवारिक विवाद पता चला है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed