फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stayed in homes, made relatives aware

घरों में रहे, नाते-रिश्तेदारों को भी किया जागरूक

Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stayed in homes, made relatives aware
जालौन जिले के कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन घर में योग करते हुए। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। पीएम के जनता कर्फ्यू से जनप्रतिनिधि भी अछूते नहीं रहे। रोजाना जनता से घिरे रहने वाले कार और जीप से दौड़ भाग करने वाले सांसद हो या विधायक या फिर जिलाध्यक्ष सभी पूरे दिन अपने-अपने घरों में ही रहे और कोरोना के खिलाफ छिड़ी लड़ाई में जनता के साथ खड़े नजर आए। किसी ने परिवार के साथ पूजा पाठ किया तो कोई योग में व्यस्त रहा और कोई परिवार के साथ बैठकर नाते रिश्तेदारों को फोन पर कोरोना के प्रति जागरूक करता नजर आया।
विज्ञापन

कोरोना हो या अन्य बीमारी योग सभी पर भारी
कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने रविवार को अपने दिन की शुरुआत योग से की। बोले कि बड़े दिन बाद आज योग को पूरा समय दे पाए। कोरोना हो या कोई अन्य बीमारी योग सभी पर भारी है। विधायक के मुताबिक हम सभी को मिलकर पीएम की अपील पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाकर इस कोरोना को हराना है। इसी तरह भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने भी अपनी योग करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी से जनता कर्फ्यू में सहयोग पर आभार जताया।
विज्ञापन

बीमारी को देश ही नहीं दुनिया से मिटा दें
सदर भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा भी रोज रोज की व्यस्तता से दूर रहे और परिवार के घर पर ही रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करते नजर आए। विधायक ने बताया कर्फ्यू न सिर्फ स्वयं बल्कि दूसरों को भी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए लागू किया गया है। लिहाजा आज के दिन तो बीमारी को मात देने और पीएम की अपील को सफल बनाने के रात 9 बजे तक तो जनता से दूरी बनाए रखनी होगी। इसलिए पत्नी कृष्णा देवी और बेटे नीतेश के साथ पूजा वाले कमरे में बैठकर भगवान से भी प्रार्थना कर कहा कि कोरोना को देश ही नहीं दुनिया से मिटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से ही चलाया जागरुकता अभियान
सांसद भानुप्रताप भी कोरोना के खिलाफ मुहिम में शामिल रहे। सांसद ने अपने दिन की शुरुआत लोगों की भीड़ और फाइलों के बजाय परिवार के लोगों के साथ की। कहना है कि काफी समय बाद परिवार के लिए वक्त मिला, फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर जानलेवा बीमारी के खिलाफ जागरुकता अभियान भी घर से ही चलाया। उनके साथ परिवार के सभी लोगों ने अपने मिलने जुलने वालों से फोन पर अपील कर कहा कि पीएम मोदी की ओर से घोषित जनता कर्फ्यू में घरों से न निकलें।

जालौन के सांसद भानुप्रताप वर्मा कोंच स्थित घर में परिजनों के साथ बैठकर बाते करते।

जालौन के सांसद भानुप्रताप वर्मा कोंच स्थित घर में परिजनों के साथ बैठकर बाते करते।- फोटो : ORAI

जालौन ः  घर में परिजनों के साथ बैठे उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा।

जालौन ः घर में परिजनों के साथ बैठे उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed