फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stay away yourself and teach your children to stay away from addictions.

Jalaun News: खुद भी दूर रहें और बच्चों को भी दुर्व्यसनों से दूर रहने की सीख दें

Wed, 15 Nov 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stay away yourself and teach your children to stay away from addictions.
कोंच। हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली की दौज के दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाई जाने वाली चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना कायस्थ बंधुओं ने परंपरागत तरीके से की।
विज्ञापन


चित्रगुप्त सेवा समिति के अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव के सुभाषनगर स्थित आवास पर विनोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल कायस्थ बंधुओं ने चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा पर तिलक कर पुष्प अर्पित किए और आरती उतारी, साथ ही कलम दवात और बहीखातों की पूजा कर लेखन कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि न केवल खुद बल्कि अपने बच्चों को भी दुर्व्यसनों से दूर रहने की सीख दें, साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज की उन्नति में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही किसी भी समाज की तरक्की संभव है। समिति के मंत्री नवीन श्रीवास्तव ने समाज के निर्धन लोगों की यथासंभव मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान शशांक श्रीवास्तव, मीनू, ब्रजेश, संजय, अमित, सौरभ, शिवांश व कालजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पुराने सरकारी अस्पताल में स्थित चित्रांश आस्था केंद्र पर गोविंद खरे की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम में चित्रांश बंधुओं ने चित्रगुप्त भगवान के चित्र पर पूजन-अर्चन करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने समाज के उत्थान पर बल दिया। इस मौके पर डॉ. एलआर श्रीवास्तव, रामकिशोर खरे, अरुण श्रीवास्तव, राजकुमार खरे, संतोष खरे, रामकुमार खरे व सत्येंद्र खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed