फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   station per board lagayee

Jalaun News: लग गए स्टापर बोर्ड, निर्धारित स्टेशन पर खड़ी होने लगी इंटरसिटी और मेमू

Sat, 28 Jan 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
station per board lagayee
उरई। अब झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी और मेमू अपने निर्धारित स्थान पर ही खड़ी होंगी। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीआरएम ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उरई रेलवे स्टेशन पर झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और झांसी-कानपुर मेमू के अप और डाउन में निर्धारित स्थान पर खड़ी न होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती थी। बीमार और बुुजुर्ग यात्रियों को असुविधा होती थी। कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती थी। इसकी शिकायत एक यात्री ने रेलवे की शिकायत पुस्तिका में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पूरे मामले को अमर उजाला ने विस्तार से 24 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीआरएम आशुतोष ने स्टेशन अधीक्षक से जवाब तलब कर समस्या के निदान के निर्देश दिए थे। फटकार के बाद कोच इंडीकेटर के हिसाब से शनिवार को ट्रेनें खड़ी होने लगी हैं। साथ ही झांसी और कानपुर दोनों ओर इंटरसिटी और मेमू के स्टापेज बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इसमें साफ साफ लिखा है कि इंटरसिटी और मेमू के चालक यहां पर ट्रेन रोकें। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला की पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed