फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Station passenger shed will be expanded at a cost of 2.39 crores

Jalaun News: 2.39 करोड़ की लागत से होगा स्टेशन के यात्री शेड का विस्तार

Sun, 30 Jul 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Station passenger shed will be expanded at a cost of 2.39 crores
उरई। अमृत भारत योजना के तहत उरई रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 2.39 करोड़ की लागत से ओवर शेड का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा बिजली विभाग के स्टाफ के लिए ऑफिस और मेंटीनेंस के लिए डिपो भी बनाई जाएगी। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। जल्द काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई और पुखरायां रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत किया गया। इन दोनों स्टेशनों पर करीब 15 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इसी में आरपीएफ की एक बैरक भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए स्टाफ रूम और बिजली संबंधी उपकरणों के मेंटीनेंस के लिए डिपो भी बनाने की तैयारी है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उरई स्टेशन का कायाकल्प अमृत योजना के तहत किया जा रहा है। नए वर्क के रूप में 2 करोड़ 39 लाख 19099 रुपये की लागत से प्लेटफार्म के शेड का विस्तार, आरपीएफ बैरक और बिजली विभाग के स्टोर का काम किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 22 अगस्त तक टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर फाइनल होने के बाद संबंधित को काम दे दिया गया है। पूरा काम एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए लुक में दिखाई देगा स्टेशन
उरई। अमृत भारत योजना के तहत उरई पांच हाईमास्क लाइट लगाने की तैयारी है। जिससे पूरा एरिया बिजली से जगमग हो जाएगा। रात में स्टेशन, सरकुलेटिंग एरिया, मालगोदाम जैसे क्षेत्रों की निगरानी हो सकेगी। इसके अलावा छोटी लाइटें भी लगाई जाएगी। उरई स्टेशन पर महापुरुषों के चित्र, स्थानीय चित्रकारी भी की जाएगी। जिससे स्टेशन नया लुक में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed