{"_id":"7ecb3fc8a32e9935d1d9ebe3931bef69","slug":"state-government-achievements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश सरकार ने बहुत कार्य कराया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश सरकार ने बहुत कार्य कराया’
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरौठा क्षेत्र के सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने यूपी में जितना काम किया, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। वह 17 अक्तूबर को जिला पंचायत के दूसरे चरण के मतदान के बाबत भ्रमण के दौरान कोंच में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह कैलिया जिला पंचायत सीट पर चुनाव लड़ रहे महंत कृष्णपाल सिंह का चुनाव प्रचार करने आए हैं। उन्होंने लैपटॉप, कन्याविद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, सिंचाई माफी, किसानों की कर्ज माफी जैसी तमाम उपलब्धियां गिनाईं।
कहा कि न तो देश का कोई अन्य प्रांत और यहां तक कि किसी भी देश ने लैपटॉप वितरण जैसी योजना नहीं अपना पाई है। विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि राजनीति में जातिवाद के बढ़ते प्रभाव ने सामाजिक तानेबाने को तरह से तहस नहस किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जातियों का संबंध उनके कार्यों के बंटवारे से जोड़ा गया था ताकि समाज में एक व्यवस्था बनी रहे लेकिन राजनैतिक लाभ लेने के लिये इस व्यवस्था को छिन्न भिन्न किया गया। इससे सामाजिक समरसता प्रभावित हुई है।
इस दौरान पूर्व सपा सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, मोहनसिंह यादव डम्पी, सभासद राधवजी गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर जखौली, दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष जमींपाल सिंह गुर्जर, राहुज तिवारी, वारिस राईन, सहेंद्रसिंह यादव, राहुल खरे, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।