{"_id":"58bb01d94f1c1b214e832bee","slug":"standing-in-dumper-truck-rammed-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े डंपर में घुसा ट्रक, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े डंपर में घुसा ट्रक, दो की मौत
अमर उजाला/उरई
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। उरई-झांसी हाईवे स्थित गांव बिलायां के पास खड़े डंपर में पीछे से आ रहा तेजरफ्तार ट्रक घुस गया। इससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के खलासियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शंकर प्रजापति (20)पुत्र कांशीराम निवासी वनगुआं जनपद झांसी शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे झांसी से सामान लेकर ट्रक राम तिवारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी मंदला सरीला चौबेपुर कानपुर के साथ झांसी से कानपुर जा रहा था। तभी एट थाना के गांव बिलायां के पास गिट्टी लदा डंपर बीच सड़क पर खराब हो गया। चालक उतरकर गांव में मदद के लिए चला गया और डंपर का खलासी मोनू (26) निवासी संभुआ कानपुर देहात डंपर पर चढ़कर गिट्टी को ठीक करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की लाइट में ट्रक चालक की आंखें चौधिया गईं और वह सड़क पर खड़ा डंपर नहीं देख पाया और ट्रक पीछे से डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परच्चे उड़ गए और उसमें सवार खलासी शंकर प्रजापति व डंपर के खलासी मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर का चालक मौके से भाग गया और ट्रक चालक भी मौके पर नहीं मिला। ट्रक चालक के भाई श्याम तिवारी ने भाई को खोजने की बात कही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एट थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनाें शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन