{"_id":"635d75b3eeba9c220938d371","slug":"staff-should-be-increased-on-jhansi-kanpur-railroad-orai-news-knp725573244","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी कानपुर रेलमार्ग पर बढ़ाया जाए स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी कानपुर रेलमार्ग पर बढ़ाया जाए स्टाफ
विज्ञापन
उरई। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की बैठक शनिवार को यूनियन के शाखा कार्यालय में हुई। संयुक्त सचिव विजय कुमार ने कहा कि झांसी कानपुर डबल ट्रैक का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। इस ट्रैक पर स्टाफ बढ़ाने की दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा। इससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है।
शाखा सचिव केके त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली और निजीकरण पर रोक के लिए आंदोलन किया जाएगा। रेल कर्मियों की मांगों पर रेल प्रशासन उदासीन रवैया अपना रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामशंकर ने कहा कि सभी कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर आठ घंटे किया जाए।
ट्रैकमैन का एलाउंस बढ़ाकर छह हजार रुपये किया जाए। इस दौरान भरत क्षत्री, अवधेश कुमार, संजय रायकवार, दीपक शिवहरे, साहब सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)