{"_id":"5f3ace478ebc3e3cdd24d946","slug":"staff-salaries-stopped-after-seeing-lock-in-school-orai-news-knp5773142197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में ताला देख रोका स्टाफ का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में ताला देख रोका स्टाफ का वेतन
विज्ञापन
कन्या प्राथमिक विद्यालय कुरहना का निरीक्षण करते बी एस ए प्रेमचंद
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बीएसए प्रेमचंद यादव ने सोमवार को कदौरा ब्लाक के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया और एक स्कूल में ताला लटकता मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
सोमवार को सबसे पहले बीएसए सुबह 10 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरहना पहुंचे, निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक सोमचंद्र त्रिपाठी मौजूद मिले। जबकि सहायक अध्यापक राघवेंद्र झा, रामशंकर, विभा वर्मा, उमाशंकर गैरहाजिर मिले। उन्होंने तीनों गैरहाजिर शिक्षकों के वेतन रोककर तीन दिन में कार्यालय आकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। फिर वह 10.10 बजे कन्या प्राथमिक विद्यालय कुरहना पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था और सहायक अध्यापक रामजी पटेल, शिक्षामित्र स्वाति सिंह, गुरु शक्ति प्रताप सिंह गायब मिले।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर स्टाफ का वेतन रोककर निर्देश दिया कि स्कूल समय के बाद तीन दिन के भीतर साक्ष्यों समेत उनके कार्यालय में आकर स्पष्टीकरण दें। जवाब संतोषजनक न मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिर 11 बजे बीएसए प्राइमरी स्कूल दादूपुरा पहुंचे, वहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक बीना शर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक रामानंद शुक्ला सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उन्होंने कंपोजिट अनुदान की धनराशि निकाल ली है और कोई काम नहीं कराया है। इस पर उन्होंने सेवानिवृत्त रामानंद शुक्ला को निर्देशित किया कि 15 दिन के अंदर काम पूरा कराकर कार्यालय को अवगत कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।