फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   stadium,woman,kanpur,winner candidate,lucknow

लखनऊ ने कानपुर को 6 विकेट से हराया

Mon, 06 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
stadium,woman,kanpur,winner candidate,lucknow
उरई। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित फ्रेंडली महिला क्रिकेट मैच में रविवार को लखनऊ महिला एवं कानपुर महिला के बीच मैच खेला गया। मैच में लखनऊ ने कानपुर को 6 विकेट से पराजित किया। मैच का शुभारंभ जिला जज तरुण सक्सेना की पत्नी शोभना सक्सेना और सीजेएम अंजू राजपूत ने टीम से परिचय प्राप्त किया
विज्ञापन

टास जीतकर लखनऊ ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। इसमें बबिता यादव ने 53 रन बनाए। अर्चना ने 19 व अपूर्वा ने 16 रन बनाए। लखनऊ की शिल्पी यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जबकि अंशु तिवारी ने 2, सोनाली सिंह, अवेशा चटर्जी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ महिला की टीम ने आवश्यक रन 29.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए। इसमें कोमल होरा ने सर्वाधिक 49, शिवप्रिया पांडेय ने 46 तथा अंशु तिवारी ने 14 रन का योगदान दिया। कानपुर की ओर से सिद्धि मिश्रा एवं ईशा पांडेय ने एक एक विकेट लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को जिला जज ने पुरस्कृत किया। कोमल होरा को वूमेन्स ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान एपेक्स कमेटी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य श्यामबाबू, सुरेश निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विकास शर्मा, शरद श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदीप चंद्रा, अभिषेक शुक्ला, डॉ ममता, पुष्पेंद्र सिंह, अंशु, अशोक साहू, कमल सैनी, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed