एक ही छत के नीचे आयत और मंत्र गूंजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। स्व. मुमताज अहमद मीरा स्मृति जन सेवा संस्थान की ओर से गल्ला मंडी परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तेईस मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूला किया तो नौ हिंदू जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। एक ही छत के नीचे आयत और मंत्र गूंजे। समारोह में मुख्य अतिथि पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोहों की बहुत जरूरत है। बुधवार को गल्ला मंडी परिसर में आयोजित विवाह समारोह को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। जोड़ों के लिए अलग-अलग पंडाल सजाए गए। बारातियों के लिए लजीज व्यंजनों को तैयार किया गया था। कमेटी के पदाधिकारियों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। अध्यक्ष आजाद अहमद मीरा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वालों का भी आभार जताया। संचालन महबूब मंसूरी व पप्पू खान ने संयुक्त रूप से किया। आभार आयोजक आजाद मीरा ने जताया। इस दौरान क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, हाजी सेठ नसरुल्ला, लालसिंह यादव, सत्तर मंसूरी, सलीम मंसूरी, साबिर, अकबर अंसारी, महबूब, अब्दुल सलाम, सोनू, देवेन्द्र यादव, गप्पू मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इन जोड़ों की हुई शादी
दिलशाद जैसारी संग रजिया नगवा, तालिब संग सितारा डकोर, फिरोज धनौरा संग रेहाना चांदनी, अल्लाह रक्खा कालपी संग सीमा बानो रामपुर, कादिर खान डकोर संग गुड़िया चौरा, अली हसन कोंच संग महरुन बानो अमाहा, तौफीक धमसेनी संग शबनम उरई, कुरबान अली खरूसा संग शमा बानो खुर्जा, इस्लाम कुंवरपुरा संग शबीना कालपी, मजहर खां मौंठ संग रुखसार भानपुर, फिरोज सेंवढा संग खुशनुमा जालौन, मोहम्मद इरफान ब्यौना राजा संग शबाना उरई, फिराज कालपी संग साहिबा उरई, शाहरुख विरगुवां संग मुबीना तीतरा खलीलपुर, तकीम खां विरगुवां संग रूबी करुई, शाहरुख पचोखरा संग सलमा विरगुवां, सगीर सामी संग फातिमा तूमरा, अब्दुल रज्जाक भांडेर संग नाजिमा ब्यौना राजा, असलम मौंठ संग मुफीदा कोंच, मुस्लिम धौरपुर संग नाजरा बानो नरौल, हसीब ब्यौना संग अजूबी परासन, वाहिद अमरा संग परवीन बानो बम्हरौली, हुसैन कालपी संग गुलफसां पूंछ।
संदीप भेंड़ संग नेहा नदीगांव, गोविंद सिंह अमहा संग जिया मौंठ, सुनील गिधौसा संग पूनम शाहबाद, धर्मेन्द्र गिधौसा संग रामदेवी शाहबाद, मोहित हरदोई राजा संग अभिलाषा बावली, दीपक वरोदा संग नीलम ब्यौना, संजय घुसिया संग पूनम डकोर, आशुतोष बंगरा संग सुनीता ब्यौना, हरीशंकर जाटव रेंढर संग निशि मलकपुरा।