फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Spreading awareness in their own way

अपने-अपने तरीके से फैला रहे जागरुकता

Sun, 12 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Spreading awareness in their own way
कोरोना योद्धाओं की बनाई गई पेटिंग दिखाता विवेक। - फोटो : ORAI
प्रीति पति संग जरूरतमंदों के लिए तैयार करा रहीं मास्क
विज्ञापन

उरई। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू व उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता घर-घर महिलाओं के माध्यम से मास्क तैयार करा रही हैं। ऐसी महिलाएं जो घर पर सिलाई का काम करती है, उन महिलाओं को प्रीति ने घर पर ही मास्क बनाने के लिए सामग्री उपलब्ध करा दी है। साथ ही उन्हें प्रति मास्क के हिसाब से मेहनताना दे रहे हैं। ऐसे में जहां महिलाओं को लॉकडाउन में भी रोजगार मिल रहा है वहीं घर पर ही रहकर वो समाजसेवा भी कर रही है। प्रीति गुप्ता इन मास्क को तैयार कराकर अपने पति हरिकिशोर गुप्ता और उनकी टीम के सदस्यों के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित करा रही हैं। प्रीति के मुताबिक, 100 मास्क भाजपा जिलाध्यक्ष, पचास पचास मास्क दोनों नगर अध्यक्ष को दिए गए हैं ताकि वे अपने अपने क्षेत्र के लोगों को वितरित कर सकें। पार्टी पदाधिकारी भी प्रीति के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। इस कार्य में बृजकिशोर गुप्ता, जेपी राजपूत, शिवम गुप्ता, प्रिंस, अंकित भी सहयोग कर रहे हैं।
पेंटिंग बनाकर चला रहे जागरुकता की मुहिम
माधौगढ़। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया था। ऐसे में विवेक पेंटिंग बनाकर लोगों में जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी विवेक शील पुत्र रामधनी सीएसजेएमयू के आर्ट विभाग एमएफए के छात्र है। लॉकडाउन के चलते विवेक ने पीपल के पत्तों को सुखाकर उसमें रंग भरकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चित्रों को उकेरा है। यही नहीं लॉकडाउन के दौरान डाक्टर, मीडिया व जवान, देशभक्ति का इन्हें सलाम। खतरे इनके लिए भी बड़े है लेकिन यह हमारे लिए खड़े है। जैसे पोट्रेट तैयार किए हैं। विवेक का कहना है कि गांव के बच्चों व जवानों को आर्ट के बारे में बारीकियां सिखा रहे हैं। वे मन से आर्ट सीख रहे है। जिससे समय भी गुजर रहा है और, लोग कला के प्रति आकर्षित हो रहे है।

विवेक द्वारा बनाई गई पेटिंग।

विवेक द्वारा बनाई गई पेटिंग।- फोटो : ORAI

ाजपा जिलाध्यक्ष को मास्क सौपती प्रीति गुप्ता

ाजपा जिलाध्यक्ष को मास्क सौपती प्रीति गुप्ता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed