फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Spot inspection of development works, found flaws

विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, मिली खामियां

Tue, 19 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 19 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Spot inspection of development works, found flaws
एसडीएम को थाने परिसर में जलभराव होने की जानकारी देते एसओ। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत कदौरा में वर्ष 2014-15 में कराए गए विकास कार्योें का मंगलवार को एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मेे एक भी कार्य सही नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों पर कार्रवाई कर उनसे रिकवरी की बात कही।  नगर पंचायत कदौरा द्वारा वर्ष 2014-15 में एक करोड़ 15 लाख रुपये की
विज्ञापन


लागत से विभिन्न मोहल्लों में इंटरलाकिंग, सीसी, पुलिया, नाली व नाला का निर्माण कराया गया। इन कार्यों की जमीनी हकीकत देखने के लिए एसडीएम जलराजन चौधरी ने मोहल्ला पुरवा में राजू के मकान से छोटेलाल के मकान तक पांच लाख 80 हजार से कराई गई इंटरलाकिंग जगह-जगह उखड़ी पाई गई। इसी मोहल्ला के रामकुमार के मकान से छोटेलाल के घर
विज्ञापन


तक 19 लाख  की लागत से कराई इंटरलाकिंग भी ध्वस्त पड़ी मिली। हर जगह कूडे़ के ढेर लगे मिलने पर अवर अभियंता नगर पंचायत को फटकार लगाई।  वहीं, बाजार में परशुराम की दुकान से कृषि बीज भंडार के सामने 15 लाख की लागत से बनी पुलिया फूटी पाई गई। मोहल्ला बम्हौरी में 11 लाख की लागत से इंटरलाकिंग, पुलिया बनवाई गई, इसमें इंटरलाकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


उखड़ी व पुलिया टूटी मिलने पर भी एसडीएम ने नाराजगी जताई। मोहल्ले में बलराम के मकान से पंकज के मकान तक 8 लाख से कराई गई इंटरलाकिंग कार्य में नालियां पूरी तरह से फूटी देखने को मिली। मोहल्ला हैदलपुरा में अंबेडकर विद्यालय से भगवत विशाल इंटर कालेज तक इंटरलाकिंग व पुलिया टूटी मिली। कटरा अस्तबल मेें पुलिस थाना से स्वास्थ्य


केेंद्र तक नाला निर्माण कार्य भी मानक विहीन पाया गया। थानाध्यक्ष रुद्रकुमार ने एसडीएम से शिकायत की है कि थाना का पानी नाला में नहीं पहुंच पाता है। जिससे थाने परिसर में जलभराव हो जाता है। एसडीएम ने कहा कि यहां विकास कार्यों में काफी घपला मिला है। जांच के दौरान काफी कार्य सही नहीं मिले हैं। संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed