फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sports,hockey,banda,jhansi mirjapur national higway,trailer

खेल स्कूल में दाखिले से पहले जिला एवं मंडल स्तर पर होगा ट्रायल

Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
sports,hockey,banda,jhansi mirjapur national higway,trailer
उरई। 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए खेल छात्रावासों में दाखिले के लिए खेलों के जिला व मंडल ट्रायल की तिथियों घोषित कर दी गई हैं। दाखिले के लिए पहले जिला स्तरीय फिर मंडल स्तर पर ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ियों को ही छात्रावास में दाखिले का मौका मिलेगा। इसके लिए ट्रायल 16 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी बताते हैं कि 12 से 15 साल तक के बच्चों के खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल शुरू हो रहे हैं। आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, वाराणसी, अमेठी, कानपुर, अयोध्या, बांदा आदि खेल छात्रावास में जनपद एवं मंडल स्तर पर ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का जिला स्तरीय 16 अप्रैल को होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 20 अप्रैल को होगा। फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल 18 को और मंडल का 22 अप्रैल को होगा। क्रिकेट, बास्केटबाल, तीरंदाजी व कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल 16 अप्रैल और मंडल का 24 अप्रैल को होगा। एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग, हैंडबाल का जिला स्तरीय ट्रायल 18 अप्रैल को और मंडल 26 अप्रैल को ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आयु के संबंध में विद्यालय से प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाणपत्र को बीएसए या डीआईओएस से प्रमाणित कराना होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र या फिर अभ्यर्थी के माता-पिता द्वारा जारी जन्मतिथि के संबंध में नोटरी शपथपत्र एवं चयन के बाद टीसी लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed