{"_id":"61993d5d486a83370b5e7f96","slug":"sport-orai-news-knp665149024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के बड़ा गांव में अंतर्जनपदीय दंगल का आयोजन किया गया। जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांव पेच दिखाए। इसमें आकर्षण का केंद्र छोटू पहलवान हमीरपुर व भूरा आगरा की कुश्ती रही। छोटू ने भूरा को चित कर 8 हजार रुपये की कुश्ती जीत ली। वही बृजराज चरखारी ने भीम कानपुर पर जीत दर्ज की। इसके अलावा कई और छोटी बड़ी कुश्तियां हुई।
शनिवार को ग्राम बड़ागांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्जनपदीय दंगल का आयोजन हुआ। इसका शुभारम्भ बुंदेलखंड केसरी पहलवान बाबू लाल व बाबा श्यामलाल ने किया। इसमे उपेंद्र पहलवान कदौरा ने घाटमपुर के पहलवान सेनूर को हराया। जबकि गोविंद अकबरपुर ने सुजीत सिंह मथुरा को पटखनी दी।
इसी तरह रामदयाल परासन ने महेश बड़ागांव को हराया। बुंदेलखंड खण्ड केसरी पहलवान बाबूलाल ने कहा कि कुश्ती भारतीय परंपरा को जीवित रखे हैं। कुश्ती खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। कुश्ती का संचालन भरत सिंह ने किया। इस दौरान श्याम बाबू पंडौरा, चांद बाबू चतेला, सुंदर निषाद, कल्लू चन्दरसी व सभाजीत आदि मौजूद रहे।