फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Speeding car hits auto-rickshaw; driver injured.

Jalaun News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक घायल

Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits auto-rickshaw; driver injured.
कोंच। कोंच-उरई मार्ग पर मलंगा पुल के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सड़क किनारे खंदक में पलट गया और चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम शिवनी बुजुर्ग निवासी शिवम कुमार शुक्रवार रात सवारियों को छोड़ने के बाद ऑटो लेकर कोंच की ओर रहा था। देर रात मलंगा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया, जिससे चालक शिवम घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने चालक की मदद की तथा उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके कारण कार सवार उसे मौके से नहीं ले जा सके। हालांकि, कार सवार घटनास्थल से भाग गए। ऑटो चालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed