फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Special trains will run to Prayagraj from December 20 to 26, and will also stop at Orai.

Jalaun News: 20 से 26 दिसंबर तक प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें, उरई में भी रुकेंगी

Sat, 20 Dec 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run to Prayagraj from December 20 to 26, and will also stop at Orai.
उरई। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए झांसी कानपुर रेलखंड पर विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 से 26 दिसंबर के बीच एक फेरे के लिए किया जा रहा है। रेल प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेनों का संचालन मध्य भारत के विभिन्न स्टेशनों से किया जा रहा है जो झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरती हुई प्रयागराज पहुंचेंगी। इन ट्रेनों को उरई स्टेशन पर भी ठहराव दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 07298 तिरुपति से प्रयागराज का संचालन शनिवार को किया जाएगा जो तिरुपति से चलकर सिकंदराबाद, काजीपेट, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी के रास्ते उरई निर्धारित समय रात 9:50 बजे पहुंचेगी। गोविंदपुरी होते हुए प्रयागराज जाएगी। ट्रेन नंबर 07401 मचलीपट्टम से प्रयागराज का संचालन 22 दिसंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल के रास्ते झांसी होती हुई उरई निर्धारित समय रात 9:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 07402 चर्लापल्ली से प्रयागराज का संचालन 23 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 07403 चर्लापल्ली से प्रयागराज 24 दिसंबर को चलेगी। ट्रेन नंबर 07404 चर्लापल्ली से प्रयागराज 25 दिसंबर, ट्रेन नंबर 07405 का संचालन चर्लापल्ली से 26 दिसंबर को प्रयागराज के लिए संचालित किया जाएगा। यह नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी के रास्ते उरई अपने निर्धारित समय रात 9:50 बजे पहुंचेगी और गोविंदपुरी से प्रयागराज जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed