{"_id":"6af8b0e31c56ffbc5e01f616","slug":"rajeshs-advocacy-for-sending-the-rape-accused-to-jail-became-the-reason-for-his-enmity-orai-news-c-224-1-ori1005-152526-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भिजवाने की पैरवी बनी राजेश की दुश्मनी की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भिजवाने की पैरवी बनी राजेश की दुश्मनी की वजह
विज्ञापन
फोटो - 15 हत्या की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद
= प्राथमिकी दर्ज कराने में मदद करने के साथ ही मामले में बना था गवाह, पांच माह पहले जेल से छूटकर आया था आरोपी युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा गांव में राजेश सलोनिया की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की कहानी सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजेश ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पैरवी की थी। इतना ही नहीं, वह इस मामले में गवाह भी बना था। उसकी पैरवी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी युवक को जेल जाना पड़ा। करीब पांच माह पहले आरोपी जेल से छूटकर गांव लौटा था। इसके बाद से ही राजेश और उसके बीच दुश्मनी की बात कही जा रही है। शनिवार को राजेश को अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीण इस वारदात को पुराने विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही थी। ऐसे में राजेश ने पीड़ित पक्ष की मदद की और मामले में कार्रवाई के लिए पैरवी की। उसकी कोशिशों के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई और आरोपी युवक को जेल जाना पड़ा। इस मामले में राजेश की गवाही भी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। बताया जाता है कि आरोपी युवक को जेल भेजे जाने के बाद से ही राजेश से उसकी रंजिश बढ़ गई थी।
करीब पांच माह पहले आरोपी युवक जेल से बाहर आया तो गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की चर्चा फिर शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश को इस बात का अंदेशा था कि पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस के स्तर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार को राजेश के अकेले मिलने पर उस पर हमला किया गया। पहले ट्रैक्टर चढ़ाने और फिर फावड़े से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
================
तीन दिन से हत्या की फिराक में थे आरोपी, अकेला मिलते ही कर दिया हमला
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी कई दिनों से राजेश श्रीवास की रेकी कर रहे थे और उन्हें अकेले में घेरने का मौका तलाश रहे थे। हालांकि, इससे पहले वह उन्हें नहीं मिल सके। एक ग्रामीण ने बताया कि तीन दिन पहले भी एक आरोपी ने राजेश के साथ गाली-गलौज की थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया था। शनिवार को जब राजेश खेत से बाइक लेकर घर लौट रहे थे और रास्ते में अकेले मिले तो आरोपियों ने पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर फावड़े से काट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के इन दावों से वारदात के पीछे पहले से रची गई साजिश की आशंका गहरा गई है। हालांकि, पुलिस इन बिंदुओं की जांच कर रही है।