फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Special train will run from Kanpur to Madurai, stoppage will be in Orai.

Jalaun News: कानपुर से मदुरई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, उरई में होगा स्टॉपेज

Sun, 29 Sep 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Special train will run from Kanpur to Madurai, stoppage will be in Orai.
उरई। त्योहारों को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कानपुर से मदुरई के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन नौ अक्तूबर से तीन जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इस ट्रेन का उरई में भी स्टॉपेज होगा।
विज्ञापन

कानपुर से ट्रेन नंबर 01927 का संचालन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:30 बजे होगा। ट्रेन पुखरायां से होकर उरई अपने निर्धारित समय दोपहर के 2:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, भोपाल, नागपुर के रास्ते मदुरई जाएगी। वहीं, मदुरई से ट्रेन नंबर 01928 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा। जो नागपुर, भोपाल के रास्ते झांसी होते हुए उरई अपने निर्धारित समय शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

फिलहाल इस ट्रेन का संचालन 13 फेरों के लिए किया जा रहा है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से दक्षिण भारत की ओर आने जाने वाले यात्रियों को अधिक सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवरात्र, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा जैसे त्योहारों के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर और मदुरई के बीच त्योहार विशेष ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। 9 अक्तूबर से इस ट्रेन का संचालन होगा और तीन जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 8, स्लीपर श्रेणी के सात, थर्ड एसी के तीन और सेकेंड एसी का एक कोच लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियमित के मुकाबले ज्यादा रहता स्पेशल ट्रेनों में किराया
नियमित ट्रेनों के मुकाबले स्पेशल ट्रेनों में ज्यादा किराया लगता है। स्लीपर श्रेणी में 130 रुपये ज्यादा, थर्ड एसी में 320 रुपये ज्यादा और सेकेंड एसी में छह सौ रुपये ज्यादा किराया लगता है।



झांसी कानपुर रेलखंड पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
झांसी कानपुर रेलखंड पर वैसे तो रोजाना 30 जोड़ी ट्रेनों का अप व डाउन में संचालन होता है। इसके अलावा छह जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन हो रहा है। इसमें गोरखपुर से मुंबई, गोरखपुर से हैदराबाद, गोरखपुर से महबूबनगर, सूबेदारगंज से सिकंदराबाद, सूबेदारगंज से बांद्रा, मुंबई से गोरखपुर से बीच एक-एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed