{"_id":"5dadfe678ebc3e014e2817f4","slug":"sp-workers-failed-to-burn-cm-s-effigy-two-caught-orai-news-knp521230789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ता नहीं फूंक पाए सीएम का पुतला, दो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ता नहीं फूंक पाए सीएम का पुतला, दो पकड़े गए
विज्ञापन
पुतला जला रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले जाती
- फोटो : ORAI
उरई। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगड़ी हुई बताकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई तो सपाइयों से तीखी झड़प हुई। सपाई पुतला नहीं फूंक सके। पुलिस दो सपा कार्यकर्ताओं को पकड़कर कोतवाली भी ले आई। कोतवाल का कहना है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेशभर में हो रहीं हत्याओं व सरकार की अनदेखी के चलते बिगड़ी कानून व्यवस्था बताकर सोमवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के घंटाघर चौराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया। सूचना पाकर कोतवाल शिवगोपाल, एसआई योगेश पाठक, संतराम कुशवाहा, मंसूर अंसारी, सिपाही जीत, बृजेंद्र तुरंत पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की। जिस पर पुलिस व सपाइयों की तीखी झड़प होने लगी।
इस बीच सिपाहियों ने सड़क पर लाठियां पटककर सपाइयों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिससे सपाई पुतला छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ता आदित्य शुक्ला पुत्र धर्मेंद्र शुक्ला निवासी पाठकपुरा और कपिल यादव पुत्र पूरन सिंह यादव निवासी गुमावली थाना कोटरा को पकड़ लिया। पुलिस दोनों कार्यकर्ताओं को कोतवाली लेकर आई। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुतला फूंकने में शामिल अन्य सपाइयों का भी पता लगाया जा रहा है।