उरई। सपा यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान उल्ला की अगुवाई में कालपी नगर में समाजवादी पार्टी के आवाहन पत्र बांटकर प्रत्येक वर्ग को समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने समाजवादी सरकार में प्रदेश में कराए गए जनहितकारी योजनाओं को लोगों को बताया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सपा सरकार जनहितकारी योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है और कोई नई जनहितकारी योजना भी लागू नहीं की।
इस मौके पर सपाइयों ने कहा कि लॉकडाउन में जो भी वर्ग बेरोजगार हुआ है उसको आश्वासन दिलाया यदि प्रदेश में सपा सरकार बनती है प्रदेश में नए रोजगार सृजित होंगे एवं आज जो प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है एवं विशेष जाति को निशाना बनाकर उन पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने गिरफ्तार सपाइयों को जल्द रिहा करने की मांग की। इस दौरान दानिश, गुलाब सिंह यादव, उवैस पठान, शोभित गुप्ता, राजकुमार चौरसिया, शहनवाज, जुनैद आदि रहे।