फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,report,video,woman

जिले में दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक से छेडख़ानी

Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP,police,report,video,woman
दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक से छेड़खानी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर महिला के रिश्तेदारों को आपत्तिजनक वीडियो डाले
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं व युवतियों के साथ हुई घटनाओं के चार मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है। इन सभी मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
---------
केस-01
युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल
एट। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच अप्रैल को कपिल निवासी बांसी जनपद ललितपुर व एक अन्य उसके घर में घुस आए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसका दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

---------
केस-02
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि लगभग दो माह पहले नारायण निवासी धर्मपुरा थाना रामपुरा व तीन अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। इसके बाद लूटपाट करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
केस-03
दो लोगों ने घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार को आमिर निवासी मोहल्ला ह्देशाह जालौन व एक अन्य युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

-------
केस-04
आपत्तिजनक संदेश व वीडियो भेजने वाले दो पर रिपोर्ट दर्ज
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दीपू पटेल निवासी क्यौलारी व राघवेंद्र सिंह निवासी बदउंवा ने सोशल मीडिया पर उसे व उसकी नंद की छवि खराब करने के उद्देश्य से उसके पति व अन्य रिश्तेदारों को सोशल मीडिया एकाउंट पर आपत्तिजनक संदेश व वीडियो भेजे और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे उसकी व नंद की छवि खराब हुई है। आरोपी कॉल करके अश्लील बात करता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed