फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,report,driver,si

लूटी गई पिकअप व गुटखे के साथ तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP,police,report,driver,si
उरई। कानपुर देहात से गुटखा लेकर जा उरई जा रही पिकअप के चालक की हत्या कर लूटने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटी पिकअप और गुटखे के साथ हत्या के समय उपयोग की गई बाइक भी बरामद की गई है। एसपी रवि कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा कर जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 27 मार्च को एट थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के नीचे एक शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त सुंदरलाल निवासी गांव खरूसा के रूप में हुई थी। 29 मार्च को पत्नी गीतादेवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस टीम को लगाया था। पुलिस टीमों ने गुरुवार की शाम निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास से सोनू पाल निवासी मड़ोरा उरई, भूपेंद्र वर्मा व राजा परिहार दोनों निवासी पर्वतपुरा जालौन को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई पिकअप, 56 बोरी गुटखा, हत्या में प्रयुक्त बाइक, मृतक का मोबाइल, लोहे की पत्ती और 2620 रुपये बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि 26 मार्च को गुटखे से भरी पिकअप का पीछा कर खरूसा जाने वाली सड़क पर गाड़ी रोककर माल लूटने की नीयत से चालक से मारपीट की। पर मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद माल बेचने के लिए चित्रकूट जा रहे थे तभी पकड़ लिए गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में एसआई अभिलाख सिंह, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी योगेश पाठक सहित तीनो टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

------
लूट करने वालों में दो लोग पहले कर चुके थे गुटखा फैक्टरी में काम
एसपी रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए सोनू पाल व भूपेंद्र वर्मा कुछ माह पहले तक कानपुर देहात स्थित गुटखा फैक्टरी में काम करते थे। इसके बाद दोनों नौकरी छोड़कर गुजरात चले गए थे। गुजरात से लौटकर आने के बाद उन्होंने पिकअप लूटने की योजना बनाई थी। पकड़े गए लोगों पर गैंगस्टर एक्ट व संपति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed