{"_id":"60b12ff28ebc3e35006db340","slug":"sp-police-dm-dj-ground-water-orai-news-knp630943246","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्रूटों का सम्मान, दीक्षांत परेड को सलामी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्रूटों का सम्मान, दीक्षांत परेड को सलामी दी
विज्ञापन
उरई। पुलिस लाइन आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउड में हुई।ं परेड की मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन ने सलामी ली। इसके बाद प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 179 रिक्रूटों का प्रशिक्षण पूरा होने पर पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड हुई। डीएम प्रियंका निरंजन के पहुंचने पर एसपी डा. यशवीर सिंह ने परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस वाहन से परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षी पुष्पेंद्र घीरज कुमार आकाश और अजय सिंह व मोहित प्रताप सिंह . शांत कुमार को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आरक्षियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को एक बड़ी जिम्मेदारी से जोड़ा गया है। उनसे से बेहतर कार्य की अपेक्षा है। ड्यूटी के दौरान दुखी व परेशान लोगों की हर संभव मदद करें। कार्यक्रम के समापन पर डीएम, एसपी ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए। एसपी ने भी अपने कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। परेड के दौरान जवानों के कदमताल पर समूचा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दीक्षांत समारोह में जिला जज अशोक कुमार, एएसपी राकेश सिंह, सीओ लाइन संतोष कुमार, आरआई अवधेश सिंह, आदि मौजूद रहे।