{"_id":"62bc96ceeb7d2f2a760ff134","slug":"sp-police-co-line-boy-orai-news-knp7049872116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित-बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की करें तेजी से विवेचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित-बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की करें तेजी से विवेचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी सीओ सिटी विजय आनंद ने कहा कि बच्चों के साथ होेने वाले अपराधों पर अंकुश जरूरी है। अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं। पीड़ित बच्चों के प्रति सहानुभूति रखें और उन्हें हर तरह की मदद मुहैया कराएं। उन्होंने बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके शासन से मिले निर्देशों के बारे में भी अवगत कराया। अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के निर्देश पर सीओ सिटी ने बैठक की।
उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में जल्द से सजा दिलवाने के लिए प्रत्येक थाने में बाल पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उनकी मदद के लिए अन्य स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। पीड़ित बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, उन्हें जल्द से जल्द कानूनी मदद मुहैया कराई जाए। उनके प्रति पुलिस का व्यवहार दोस्ताना हो। उन्होंने कहा कि ढाबों और अन्य स्थानों पर काम करने वाले बच्चों के पुुनर्वास के लिए अन्य संगठनों की मदद लेकर उन्हें मदद मुहैया कराएं। पुलिस लाइन में सीओ लाइन ने जनपद के सभी थानों के पैरोकारों, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के साथ बैठक ली। इसमें जघन्य एवं महत्वपूर्ण मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस लाइन में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया।
--------------
पीओएस मशीन का दिया प्रशिक्षण
पुलिस लाइन सभागार में एसबीआई के लखनऊ स्थित आफिस से पहुंचे आनंद शुक्ला ने जिले के सभी थानों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को पीओएस मशीन के बारे में जानकारी दी। जिले के सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ई-चालान के लिए मशीनें उपलब्ध कराईं। इस दौरान यातायात निरीक्षक संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।