फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,palika,Gandhi,DM,yatra

गांधी जंयती पर कार्यालयो में किया गया ध्वजारोहण

Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP,palika,Gandhi,DM,yatra
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य। - फोटो : ORAI
जालौन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस नगर के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम अशोक कुमार ने तहसीलदार कुमार भूपेंद्र की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन एवं बीडीओ महिमा विद्यार्थी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में सीओ विजय आनंद ने कोतवाल सुनील कुमार के साथ ध्वजारोहण किया। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता व ईओ डीडी सिंह द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने सभी सभासदों के साथ नगर क्षेत्र में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मुकेश राजपूत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने गांधीजी व शास्त्रीजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

वहीं, बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर विधायक प्रतिनिधि संजू खत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी, चंद्रप्रकाश यादव आदि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में गोलू श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव व सौरभ सेंगर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed