फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP made former BSP minister Narayan Das Ahirwar its candidate.

Jalaun News: बसपा के पूर्व मंत्री रहे नारायण दास अहिरवार को सपा ने बनाया प्रत्याशी

Sat, 16 Mar 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP made former BSP minister Narayan Das Ahirwar its candidate.
उरई। बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे सपा के कद्दावर नेता नारायण दास अहिरवार को समाजवादी पार्टी ने जालौन-गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

डकोर ब्लाक के सैदनगर गांव व हाल निवास राजेंद्र नगर निवासी नारायण दास अहिरवार ने 1982 में डीएस फोर से अपनी राजनीति की पारी की शुरूआत की। वर्ष 1984 में बीएसपी की स्थापना हो जाने पर वह अनेकों पदों पर रहे। बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर वर्ष 2007 में उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री बना दिया गया। इसके बाद बसपा से मनमुटाव हो जाने के बाद वह वर्ष 2015 में समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। वर्ष 2022 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के रूप में नाम का ऐलान होने पर उन्होंने कहा कि देश में आज मंहगाई से लोग त्रस्त है। कई लोगों को पेट भर खाना नसीब नहीं हो रहा है। वह लोगों के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएंगे और गठबंधन की सरकार बने। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा के पिछले चुनाव में भाजपा के विजयी प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा को 581763 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी को 89606 मत मिले थे।बहुजन समाज पार्टी और सपा के गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह पंकज 423386 मत मिले थे।इस बार गठबंधन प्रत्याशी को कांग्रेस और सपा के वोटों को जोड़कर देखने वाले समीकरणों के जरिए गठबंधन प्रत्याशी अपनी चुनावी नैया पार लगाने में जुट गए हैं।भाजपा के विजयी प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा को 581763 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed