{"_id":"61fd08afc5c7875992125893","slug":"sp-government-was-helpful-in-terrorist-incidents-in-rampur-gorakhpur-cm-yogi-sent-goons-to-jail-and-established-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा बोले: रामपुर-गोरखपुर में हुई आतंकी घटनाओं में मददगार बनी थी सपा सरकार, योगी ने गुंडों को जेल भेज कायम की शांति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा बोले: रामपुर-गोरखपुर में हुई आतंकी घटनाओं में मददगार बनी थी सपा सरकार, योगी ने गुंडों को जेल भेज कायम की शांति
Fri, 04 Feb 2022 04:36 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:36 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि सपा सरकार में तीन सौ दंगे और योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हो पाया है। यह बदलता उत्तर प्रदेश आज सभी को दिख रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन के कोंच के एमआरपी इंटर कॉलेज में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां सपा वहां गुंडागर्दी। उन्होंने कहा कि रामपुर और गोरखपुर में हुई आतंकी घटनाओं में सपा सरकार मददगार बनी थी। योगी ने गुंडों और बदमाशों को जेल भेजकर
विज्ञापन
शांति कायम की है।
साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि मोदी ने भारत की राजनैतिक संस्कृति को बदल दिया है। कहा कि तमाम दिक्कतों के बाद चुनाव प्रचार में लग गए हैं। इस बीच कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रख रहे हैं और उसका पालन कर रहे हैं। सपा सरकार में तीन सौ दंगे और योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हो पाया है। यह बदलता उत्तर प्रदेश आज सभी को दिख रहा है।
विज्ञापन